फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to reappoint removed subal personnel

हटाए गए उपनल कर्मियों को पुन: नियुक्त करने की मांग

Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to reappoint removed subal personnel
पुलिस विभाग में उपनल के जरिए लगे कर्मचारियों को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर तत्काल सभी हटाए गए कर्मियों को पुन: नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि रोजगार देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार विभिन्न विभागों में कार्यरत छोटे कर्मचारियों की भी नौकरी छीन रही है। आलम यह है कि कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस विभाग में वर्ष 2011-13 से उपनल के माध्यम से वाहन चालक, अनुचर आदि पदों पर कार्यरत छह कर्मचारियों को बिना किसी कारण के नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर सभी कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त करने की मांग की। हटाए गए कर्मचारी दिनेश राणा, महेश शाह, विजेंद्र प्रसाद जोशी, सुमन दास, बुद्धि लाल एवं सरोज लाल ने भी शासन प्रशासन से उनकी सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed