फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Debris filled in shops due to heavy rains in Mori market

मोरी बाजार में अतिवृष्टि से दुकानों में भरा मलबा

Tue, 03 Aug 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Debris filled in shops due to heavy rains in Mori market
उत्तरकाशी में मनेरा बाईपास रोड पर भूस्खलन जोन से जोखिम के बीच गुजरता वाहन। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड मुख्यालय मोरी में भारी अतिवृष्टि से बाजार की आधा दर्जन दुकानों में मलबा घुस गया। यहां बाजार के बीच से होकर बहने वाले बरसाती नाले में भारी मलबा आने के कारण सांकरी, जखोल, नैटवाड़ क्षेत्र का यातायात दो घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को मोरी बाजार में दोपहर ढाई बजे भारी बरसात के कारण बाजार के बीच नाले में भारी मलबा आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मलबा करीब आधा दर्जन दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र रावत ने बताया कि ढाई बजे करीब भारी बारिश होने के कारण कला तपड़ से बाजार के बीचोंबीच बहने वाले नाले सहित अन्य नालों में भारी मलबा आने के कारण यहां होटल सहित करीब आधा दर्जन दुकानों में मलबा घुस गया। उन्होंने बताया कि मलबे से दुकानदारों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बाजार में भारी मलबा आने के कारण सांकरी, नैटवाड़, जखोल क्षेत्र की आवाजाही करीब दो घंटे तक बाधित रही। बाद में लोनिवि की ओर से जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed