{"_id":"616c2afb1a714f358e32256e","slug":"deadly-attack-on-the-employees-of-govind-wildlife-vihar-utter-kashi-news-drn3935763158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद वन्य जीव विहार के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद वन्य जीव विहार के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद वन्य जीव विहार के सुपीन रेंज में रात्रि गश्त के दौरान दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की मोरी थाने में तहरीर दी गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि अवैध पेड़ कटान करने वालों ने उन्हें कटर से काटने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सुपीन रेंज में कार्यरत उपनल कर्मी अरुण शेखर और मेंबर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात सवा 10 बजे वे दोनों सौड़ बीट के हल्टाड़ी कक्ष संख्या 1 में रात्रि गश्त पर थे। गश्त के दौरान उनको कटर की आवाज सुनाई दी तो वो उस तरफ बढ़े। मौके पर पहुंचे तो वहां एक कैल प्रजाति का पेड़ काटा गया था। वहां दणगाण गांव निवासी ज्ञालसू अपने दोनों पुत्र जगदीश व बिज्जू के साथ मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ करने पर उपरोक्त तीनों व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें कटर से काटने का प्रयास भी किया। उक्त कर्मियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बातचीत करने पर आरोपियों ने उनसे मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया। वन कर्मियों ने बताया कि किसी तरह उन्होंने जान बचाकर वहां से भागने का प्रयास किया तो उनके पीछे कुत्ता दौड़ाया गया। इस बीच उनके मोबाइल, वायरलेस हैंडसेट (वॉकी-टॉकी) भी जंगल में गिर गए।
रेंज अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि वन कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मेंबर सिंह पर कुत्ते ने हल्के दांत भी मारे हैं। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है कि क्षेत्र राजस्व विभाग का है या पुलिस का। यह स्पष्ट होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।