फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dead body of a person found in a closed room of the ashram

Uttarkashi News: आश्रम के बंद कमरे से मिला एक व्यक्ति का शव

Sun, 17 Sep 2023 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found in a closed room of the ashram

विज्ञापन
भागीरथी किनारे स्थित आनंदमयी काली आश्रम के एक कमरे से पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विकास के. निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ ही शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया है।


कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आश्रम के एक कर्मचारी ने एक कमरे में व्यक्ति द्वारा दरवाजा नहीं खोलने की सूचना दी थी जिस पर पुलिस ने आश्रम पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो व्यक्ति मृत पड़ा था। आश्रम कर्मचारी ने बताया कि व्यक्ति बीते 10 सितंबर को उत्तरकाशी आया था और तभी से आश्रम में रह रहा है। उन्होंने बताया कि वह कमरे से बहुत कम ही बाहर निकलता था। भोजन भी आश्रम में करने के बजाय बाहर ही करता था। इसलिए उसके आने-जाने का पता नहीं चल पाता था। कमरे से बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई को सूचित कर दिया गया है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है जिससे बदबू आ रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed