फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Daulat RAM of ranvalta fair today

दौलत राम रंवाल्टा की याद में मेला आज

Thu, 17 Dec 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 17 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
रवाईं क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास की धुरी माने जाने वाले दौलत राम रंवाल्टा की याद में पहली बार नौगांव में रवांल्टा कृषि बागवानी एवं सांस्कृतिक मेला आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जीआईसी नौगांव में होने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। इस मौके पर वह जीआईसी का नाम दौलत राम रंवाल्टा की शिलापट का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


जनता की मांग पर सीएम हरीश रावत ने वर्ष 2014 में जीआईसी नौगांव को स्व. दौलतराम रवांल्टा के नाम पर करने की घोषणा की थी।


कोटियाल गांव के एक साधारण परिवार मे 13 सितंबर 1913 को जन्मे दौलत राम रवांल्टा का संघर्षमय जीवन सामाजिक विकास के लिए समर्पित रहा।

दौलत राम रवांल्टा क्षेत्र के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपने नाम के आगे से जातिसूचक नौटियाल हटा कर रवांल्टा लिखा था। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग आज भी याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवा के उद्देश्य से उन्होंने दिल्ली जीबी रोड के वेश्यालयों में नारकीय जीवन बिताने के लिए विवश महिलाओं को मुक्ति दिलाने के लिए पहल की और कई महिलाओं को इस घिनौने कृत्य से आजाद करवाया।

1954 में मुराड़ी गांव के समीप विकास खंड की स्थापना करवाई। उन्होंने 1957 मे कालसी से यमुनाघाटी के लिए मोटर मार्ग के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए लखनऊ मे 21 दिनों की भूख हड़ताल की।

उनकी भूख हड़ताल के बाद बना मोटर मार्ग आज यमुनोत्री तक जाता है।  1960 मे उत्तरकाशी जनपद को टिहरी गढवाल से पृथक करवाने में  उनकी अहम भूमिका रही।


पृथक जनपद बनने के बाद 1966 में जनपद के चार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर 17 दिनों की भूख हड़ताल कर दोषी अधिकारियों को दंडित करवाया।

जीवन पर्यंत समाज सेवा के लिए समर्पित स्व. दौलत राम रवांल्टा की 58 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण 14 मार्च 1971 को निधन हो गई। उनका संघर्षमय जीवन आज भी रवाईं क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed