फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Daughters are starting a new phase of development

Uttarkashi News: बेटियां कर रही हैं विकास की नई शुरूआत

Sat, 31 May 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 May 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Daughters are starting a new phase of development
उत्तरकाशी/पुरोला। संग्राली गांव में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से डॉ. राधेश्याम खंडूड़ी ने कहा कि आज गांव की बेटियों ने गांव के विकास के लिए एक नई शुरूआत करी है। ध्याणियों की ओर से शिव महापुराण कथा के माध्यम से समाज को एकजुट होने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं पुरोला कमल नदी तट पर चल रही अष्टादश महापुराण के चौथे दिन दूर दराज से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लाॅक के संग्राली गांव में बाड़ाहाट क्षेत्र के लोगों की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से भी गांव की बेटियां पहुंच रही हैं। इस मौके पर ध्याणी समिति की अध्यक्ष सुनीता नौटियाल, रीनाक्षी बडोला बोढीयाल, मीना नौटियाल, शशी देवी, संगीता कंसवाल, वंदना देवी, अंबिका भट्ट मौजूद रहीं। वहीं पुरोला के कमल नदी तट पर चल रहा अष्टादश महापुराण ज्ञान यज्ञ में व्यासी पीठ से शिव प्रसाद नौटियाल ने देवभूमि उत्तराखंड की पावनता और महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुरेश उनियाल, उपेंद्र असवाल, बृजमोहन सजवाण, ओमप्रकाश, दयाराम उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed