{"_id":"6934169c959825bc2c04c3ae","slug":"darshan-of-the-char-dham-is-available-throughout-the-year-avimukteshwaranand-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116462-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षभर उपलब्ध हैं चारधाम के दर्शन : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षभर उपलब्ध हैं चारधाम के दर्शन : अविमुक्तेश्वरानंद
Sat, 06 Dec 2025 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से हुई यात्रा शुरू
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नगरक्षेत्र में किया गया भव्य स्वागत
बड़कोट। यमुनोत्री धाम की शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ खरसाली में होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का नगर क्षेत्र में स्वागत किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल व उनकी पत्नी प्रो. योगिता डोभाल और नगरवासियों ने उनका आशीर्वाद लिया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देश-विदेश के लोगों से शीतकालीन यात्रा में आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम के दर्शन प्रदेश में वर्षभर उपलब्ध हैं। ग्रीष्मकाल में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में दर्शन किया जाता है। वहीं, शीतकाल में यमुनोत्री के खुशीमठ, गंगोत्री के मुखीमठ, केदारनाथ के उखीमठ और बदरीनाथ के ज्योतिर्मठ में दर्शन किए जा सकते हैं।
उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने और पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आदि गुरु शंकराचार्य ने अपनी यात्रा बदरीनाथ से पहले यमुनोत्री धाम से प्रारंभ की थी। इसलिए हर सनातनी को चारधाम यात्रा अवश्य करनी चाहिए। इसके बाद यह यात्रा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दंडी स्वामी मुकुंदानंद, डॉ. बृजेश सती, किशोर शास्त्री, उमेश सती, देवेंद्र रावत, प्रकाश रावत, जीतमणि पैन्यूली, अजबीन पंवार, कपिल रावत, रविन्द्र रावत, सुनीता नौटियाल, शांति ठाकुर, भगवान सिंह रावत, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार खजान असवाल, ईओ उमेश सुयाल आदि मौजूद रहे।