{"_id":"5e29cce48ebc3e4adb51290a","slug":"dangerous-movement-on-gangotri-highway-utter-kashi-news-drn333764975","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे पर जोखिमभरी हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे पर जोखिमभरी हुई आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को भी चटक धूप के साथ जिले में मौसम खुशगवार बना रहा। बीआरओ ने सुक्की से हर्षिल के बीच हाईवे पर जमा बर्फ हटाकर यहां यातायात बहाल कर लिया है, लेकिन भारी बर्फ और पाले के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत हिमाच्छादित इलाकों में अधिकतम तापमान माइनस 1 और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिनों तक गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बर्फ से पटा होने के कारण यहां यातायात अवरुद्ध हो गया था। हालांकि बीआरओ ने सुक्की से हर्षिल के बीच हाईवे पर जमा बर्फ हटाकर यहां यातायात बहाल कर लिया है, लेकिन भारी बर्फ और पाले के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी बीआरओ ने हर्षिल गंगोत्री क्षेत्र में हाईवे पर जमा भारी बर्फ को हटाने का काम जारी रखा। जिले में यमुनोत्री हाईवे समेत अन्य ऊंचाई वाली सड़कों पर यातायात सुचारु है। ब्यूरो