{"_id":"5703e56e4f1c1b8328c8121b","slug":"damage-to-crops-by-rain-and-hail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
सोमवार देर शाम को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन को इसकी सूचना देकर क्षति का आंकलन कराने और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। गमरी पट्टी के कटखाण, खांड, पुजारगांव, बादसी आदि गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं, मसूर, चना, खुमानी, आड़ू, सेब आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
क्षेत्र के नागेंद्र नौटियाल, देव सिंह राणा, ममता बिजल्वाण, कविता नौटियाल आदि ने तहसीलदार को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले सूखे के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था और अब बची हुई फसल ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई। उन्होंने प्रशासन से फसलों की क्षति का आंकलन कराकर मुआवजे की मांग की। तहसीलदार ने क्षेत्रीय पटवारी को क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन