फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dam-affected people insist on free electricity and water supply

Uttarkashi News: बांध प्रभावित निशुल्क बिजली-पानी देने की मांग पर अड़े

Sat, 21 Mar 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 21 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Dam-affected people insist on free electricity and water supply
नई टिहरी। निशुल्क बिजली और पानी देने की मांग के समर्थन में टिहरी बांध विस्थापित व प्रभावित शनिवार को 21 वें दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनरत लोगों ने एक सूत्री मांग पर कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। कहा यदि जल्द ही इस मामले ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो प्रभावित गांवों भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बौराड़ी के गणेश चौक में बांध प्रभावितों को हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के तहत निशुल्क बिजली व पानी की मांग को लेकर सागर भंडारी के नेतृत्व में स्थानीय लोग धरना कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है। धरने पर पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष रविराज, अजय पंवार, देवांक चमोली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, अशरफी देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, हंसी देवी, दीपा देवी, सरोजनी देवी आदि बैठी रही। संवादजारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed