फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   cultivators upset due to not getting the right price of tomato

टमाटर का सही मूल्य नहीं मिलने से काश्तकार परेशान

Sun, 18 Jul 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
cultivators upset due to not getting the right price of tomato
नकदी फसल के उत्पादन में प्रदेश की अग्रणी रवाईं घाटी के काश्तकारों के समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है। पहले बारिश कम होने और अब मंडी में टमाटर का उचित मूल्य न मिलने से काश्तकार बीज का पैसा भी वसूल नहीं कर पा रहे हैं। घाटी के काश्तकारों ने प्रदेश सरकार से किसानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुरोला क्षेत्र के कमल सिराई एवं रामा सिराई में आजकल टमाटर की फसल की बिक्री की जा रही है। कमल घाटी ग्राम्य स्वायत्त सहकारिता फेडरेशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा, काश्तकार शरत राम नौटियाल, सोवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि रर्वाइं घाटी में टमाटर उत्पादन से काश्तकार प्रति वर्ष करीब डेढ़ करोड़ का व्यवसाय करते हैं, लेकिन इस वर्ष टमाटर की फसल लगाने के दौरान पहले सूखे की मार व अब टमाटर का उचित मूल्य न मिलने के कारण काश्तकार परेशान हैं। काश्तकारों को मंडी में एक किलो टमाटर का मात्र आठ रुपये मिल रहा है, जबकि पहले एक किलो टमाटर का 30 रुपये तक मिल जाता था। ट्रक का भाड़ा, खाद आदि का खर्चा निकालने के बाद काश्तकार को बीज का पैसा भी नहीं बच रहा है। जबकि काश्तकारों ने फसल के लिए कृषि ऋण भी लिया हुआ है। आमदनी न होने से काश्तकारों के समक्ष कृषि ऋण चुकाना भी एक चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed