फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Life imprisonment who killed mother .

मां की हत्या करने वाले को आजीवन कैद

Thu, 21 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 21 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment who killed  mother .
जेल - फोटो : demo pic

धारदार दरांती से गर्दन काटकर मां की नृशंस हत्या करने वाले बेटे को जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास और पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 13 अप्रैल को नौगांव ब्लाक के पोल गांव में जिन्याट तोक निवासी गणेश जगूड़ी ने दरांती से गर्दन पर वार कर अपनी मां सावित्री देवी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रहरी ने बड़कोट थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राड़ी के जंगलों से आरोपी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से रिमांड पर लेकर हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं खून से सने कपड़े बरामद कर भादंसं की धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता हुकम सिंह रावत ने मामले में 11 गवाहों के साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट परीक्षित कराई। बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस धर्मशक्तु ने अपराध सिद्ध होने पर आरोपी गणेश जगूड़ी को भादंसं की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं पचास हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed