{"_id":"56fbeb1b4f1c1b3e68f00342","slug":"divyanga-minor-misdemeanor-by-the-youth-of-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग नाबालिग से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग नाबालिग से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी ब्लाक के दूरस्थ गांव में एक नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना रेगुलर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
बीते 26 मार्च को मोरी ब्लाक के एक गांव में एक दिव्यांग नाबालिग गांव की दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। दुकानदार ने लड़की को दुकान के भीतर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। लौटकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार बुद्धिराम सरियाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 323, 506 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना रेगुलर पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन