फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   युवक ने रेजर ब्लेड से किया अपनी गर्दन पर वार

युवक ने रेजर ब्लेड से किया अपनी गर्दन पर वार

Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
युवक ने रेजर ब्लेड से किया अपनी गर्दन पर वार
बड़कोट (उत्तरकाशी)। गुड़गांव (हरियाणा) के एक युवक ने बड़कोट क्षेत्र की एक विवाहिता से फेसबुक पर दोस्ती कर अवैध संबंधों के लिए भावनात्मक दबाव बनाते हुए अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर देहरादून पहुंचाया। साथ ही पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह माह पूर्व उसकी गुड़गांव (हरियाणा) के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वह उसे व्यक्तिगत फोटो वायरल कर शादी तुड़वाने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है और इंकार करने पर खुद को मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि युवक बड़कोट आया हुआ है। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच पुलिस को नगर में एक व्यक्ति द्वारा गर्दन पर धारदार वस्तु से वार कर आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने रेजर ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार किया था। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक की पहचान अनिल शर्मा निवासी गुड़गांव (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध आत्महत्या का प्रयास करने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed