फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हिमाचल-उतराखंड बार्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश

हिमाचल-उतराखंड बार्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश

Wed, 03 Apr 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल-उतराखंड बार्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश
पुरोला (उत्तरकाशी)। पुलिस और छापामार दस्ते को हिमाचल एवं उत्तराखंड के बार्डर पर स्थित सनेल बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक कार के भीतर से 49 लाख रुपये बरामद हुए। कार सवार बैंक प्रबंधक द्वारा निजी कार से बैंक का कैश दूसरी शाखा में ले जाने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर सर्विलांस टीम ने कैश मोरी में जमा कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार शाम को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर स्थित सनेल बैरियर पर पुलिस ने जब एक कार की तलाशी ली, तो एक बक्से में 49 लाख रुपये मिले। पूछताछ में कार चालक अनिल बिष्ट ने स्वयं को यूको बैंक की कुपड़ी शिमला शाखा का सहायक प्रबंधक बताया। उन्होंने यह कैश यूको बैंक की रोहड़ हिमाचल प्रदेश की शाखा से कुपड़ी बैंक शाखा में ले जाने की जानकारी दी। हालांकि वे इस संबंध में कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। बैरियर इंचार्ज देवेश खुगशाल ने बताया कि फिलहाल सर्विलांस टीम के माध्यम से यह कैश मोरी में जमा करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed