फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अज्ञात के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं हत्या का मुकदमा दर्ज

अज्ञात के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं हत्या का मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के एक गांव में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक हरीशचंद अमवाल ने बताया कि पीड़िता के ताऊ की ओर से प्राप्त तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 376 व 363 तथा 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मृत किशोरी के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद यह मामला रेगुलर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई रेगुलर पुलिस के द्वारा की जा रही है। मामले में परिजनों एवं ग्रामीणों ने शनिवार तड़के गांव से गए पांच बिहारी मजदूरों पर शक जताया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मजदूर गांव के पास ही काम करते थे और शुक्रवार को अपना हिसाब लेकर शनिवार तड़के गांव चले गए। यह मजदूर गांव के ही एक टैक्सी चालक की टैक्सी बुक कराकर ले गए। आरोप पर पुलिस ने उत्तरकाशी-देहरादून मोटर मार्ग के सभी थाने-चौकी एवं बैरियरों को अलर्ट कर दिया। टिहरी पुलिस ने थत्यूड़ के पास से पांचों मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस की पूछताछ में ये मजदूर आरोपों से इनकार कर रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस ने अभी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। साथ ही उत्तरकाशी में जनाक्रोश को देखते हुए आरोपियों को उत्तरकाशी भी नहीं लाया जा रहा है। हालांकि अब घटना स्थल से कुछ साक्ष्य जुटाकर पुलिस की एक विशेष टीम सघन पूछताछ के लिए टिहरी रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट...
जघन्य हत्याकांड को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी अलर्ट है। आरोपी मजदूरों से टिहरी में सघन पूछताछ की जा रही है। साथ ही हत्याकांड के अन्य पहलुओं को भी टटोला जा रहा है। मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed