फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चोरी किए जेवहरात के साथ चोर को दबोचा

चोरी किए जेवहरात के साथ चोर को दबोचा

Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी किए जेवहरात के साथ चोर को दबोचा
बड़कोट। पुलिस ने एक दिन पहले उपराड़ी गांव में हुई चोरी का खुलासा करते हुए गांव के ही एक युवक को चोरी किए गए जेवर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उपराड़ी गांव निवासी सूर्या लाल ने शुक्रवार को बड़कोट थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसने बताया कि चोर उसके घर का ताला तोड़कर नकदी एवं जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की। पुलिस की टीम ने शनिवार को बड़कोट दोबाटा के निकट यमुनोत्री राजमार्ग पर उपराड़ी गांव निवासी केशव सेमवाल को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने चोरी हुए करीब तीन हजार रुपये तथा करीब एक लाख रुपये के जेवर बरामद किए। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed