{"_id":"5a7738ed4f1c1b05738b57d5","slug":"151776300813-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर पति और देवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर पति और देवर गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पति और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की देर रात बस अड्डे के पास इंदिरा कालोनी में एक महिला संफुलनिशा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में पूछताछ करने पर पता चला कि महिला को अपने देवर का घर में आना-जाना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर पहले भी पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। शुक्रवार रात भी उसका देवर पति के साथ घर आया और उसने मीट बनाने को कहा। इस पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद संफुलनिशा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई गुलमोहम्मद अंसारी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सलीम अंसारी और देवर रज्जाक अंसारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के अपराध में भादंसं की धारा 306 एवं 120बी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया।