फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने चार किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चरस की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान तालिब हसन पुत्र स्व. मोहम्मद आरिफ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कटारपुर, पोस्ट मिस्सश्रपुर जनपद हरिद्वार और कृष्ण अवतार पुत्र स्व. रतन लाल उम्र 59 वर्ष निवासी 273 जमालपुर कलां, थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। अभियुक्तों ने बताया कि वह 31 दिसंबर को ऋषिकेश के मुनिकीरेती राफ्टिंग क्षेत्र में चरस की तस्करी करने वाले थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अपराध की रोकथाम अभियान के तहत पुलिस की तीन टीमें बनाकर चेकिंग की गई। टीम ने श्यामपुर फाटक, बैराज तिराहा और तहसील चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की एक टीम को इनकम टैक्स ऑफिस के समीप वाहन संख्या यूके 08सीए-3143 पर शक हुआ। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से चार किलो चरस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

31 दिसंबर की पार्टी में सप्लाई होनी थी चरस
पकड़े गए अभियुक्त तालिब हसन और कृष्ण अवतार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इस चरस की सप्लाई 31 दिसंबर की रात को मुनिकीरेती राफ्टिंग क्षेत्र में होने वाली नाइट पार्टी में करने वाले थे। दोनों लोगों ने बताया कि वह काफी समय से अवैध चरस की तस्करी कर रहे हैं। बताया कि वह स्वयं भी नशे के आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed