{"_id":"59ff41d04f1c1b72548bafaa","slug":"15099008451-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी को पकड़ा
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। अपहरण के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हाजा थाने में 30 अक्तूबर को एक नाबालिग लड़की के अपहरण की तहरीर दी गई थी। रविवार को पुलिस टीम नौगांव के सौली बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी कुपड़ा गांव निवासी आरोपी दिनेश उर्फ डीके (22 वर्ष) पुत्र खड़क बहादुर को गुमशुदा लड़की के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 363/366ए आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।