{"_id":"59f8b0034f1c1b8e698b8891","slug":"150947029712-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। पाणी गांव निवासी एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पाणी गांव निवासी धर्मियालाल 17 अक्तूबर को बिणाई गांव गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव बिणाई गांव के खेत में पड़ा मिला। शव का सीएचसी नौगांव में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक धर्मियालाल के बेटे सुनील ने इस संबंध में नायब तहसीलदार को तहरीर दी है। तहरीर में सुनील ने कहा है कि उसके पिता बिणाई गांव गए थे जहां कुछ लोगों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और शव को खेतों में फेंक दिया।
राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। राजस्व पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाददो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्व निरीक्षक बरफिया लाल ने बताया कि मामले में बिणाई गांव निवासी श्याम लाल और विजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ब्यूरो