{"_id":"59d3c07b4f1c1bd9538b593b","slug":"15070496454-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर निकले अफीम तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर निकले अफीम तस्कर
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। अफीम लेकर जा रही हरियाणा नंबर के एक वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
रविवार की शाम को करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बर्नीगाड़ क्षेत्र से हरियाणा नंबर के बोलेरो वाहन में सवार दो-तीन लोग अफीम लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बैरियर बंद कर दिया, लेकिन तस्करों को पुलिस की भनक लगी तो उन्होंने वाहन को मोड़ लिया। तस्कर वाहन को विपरीत दिशा में दौड़ते हुए यमुनोत्री हाईवे से करीब दो किमी दूर कंडारी मोटर मार्ग पर खड़ा कर भाग निकले। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि हरियाणा नंबर के वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन से कुछ कागजात मिले हैं, जिनके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।