फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र में एटीएम ठगी का गिरोह सक्रिय

चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र में एटीएम ठगी का गिरोह सक्रिय

Tue, 04 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र में एटीएम ठगी का गिरोह सक्रिय
अब सब्जी विक्रेता से की 17500 रुपये की ठगी
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ में एटीएम से ठगने वाले सक्रिय
चिन्यालीसौड़।
नगर क्षेत्र में एटीएम ठगी का सप्ताह में तीसरा मामला सामने आया है। इस बार सुलीठांग निवासी सब्जी विक्रेता से 17500 रुपए की ठगी की गई है। सब्जी विक्रे ता ने धरासू थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
सुलीठांग निवासी सब्जी विक्रेता समरवीर बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को उसके खाते से 10 हजार और एक जुलाई को 7500 रुपए निकाले गए। चूंकि उसका फोन खराब था इसलिए उसे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। एक जुलाई को जब फोन बनकर तैयार हुआ तो उस पर सिम डालने पर 17500 रुपए की रकम खाते से निकल जाने के मैसेज मिले। जब उन्होंने खाते की डिटेल निकाली तो उसमें भी रकम का निकाला जाना पाया गया। समरवीर बिष्ट ने बताया कि दोनों ही बार जब वह पैसे निकालने गए तो वहां पहले से अलग-अलग युवक मौजूद थे।
विज्ञापन

27 जून को भी स्थानीय निवासी उद्यान विभाग का कर्मचारी तारे लाल और बडीमणी निवासी हुकमचंद रमोला भी पीएनबी के एटीएम में कैश निकालने गए परंतु एटीएम कार्ड का इस्तेमाल सही ढंग से नहीं आने पर वे दोनों भी ठगी का शिकार हो गए। तारेलाल के खाते से 36 हजार और हुकमचंद के खाते में 86 हजार रुपए निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ धरासू रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अलग-अलग युवक ठगी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें बाहर का कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है। फुटेज के अनुसार उन्होंने कोई स्केनर डिवाइस लगा रखा है, जिससे एटीएम कार्ड का नंबर स्कैन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। जल्द ही इन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यादव ने एटीएम कार्ड धारकों से अपील की है कि किसी अपरचित व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड और पिन कोड न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed