फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Covid-19 guideline told hoteliers

होटल कारोबारियों को बताईं कोविड-19 की गाइड लाइन

Thu, 24 Sep 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 guideline told hoteliers
पुलिस अधीक्षक ने होटल कारोबारियों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की आवाजाही के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी पंकज भट्ट ने जिला मुख्यालय पर होटल कारोबारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में छूट मिलने पर अब बाहरी क्षेत्रों से पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के लिहाज से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी होटल कारोबारियों से होटल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, एक ही कमरे में अधिक यात्रियों को न ठहराने, थर्मल स्कैनर से सभी की जांच करने तथा लक्षण पाए जाने पर संबंधित चिकित्सालय को सूचित करने को कहा है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, राजेंद्र पंवार, माधव जोशी आदि होटल कारोबारी मौजूद रहे। उधर बड़कोट में प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने होटल कारोबारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed