{"_id":"5d3c5e838ebc3e6cca5d929d","slug":"consumers-in-trouble-at-bank-branch-for-3-months-due-to-stagnation-utter-kashi-news-drn314339456","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा में तीन माह से लेन-देन ठप होने पर उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा में तीन माह से लेन-देन ठप होने पर उपभोक्ता हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार सेवाओं की बदहाली के कारण नगर पंचायत स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बीते तीन माह से लेन देन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी दूर दराज के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। आक्रोशित खाताधारकों ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर बैंक शाखा में अपने खाते बंद कराने की चेतावनी दी है।
नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र में विगत आठ सालों से यूनियन बैंक की शाखा चल रही है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही दूरदराज के हजारों लोगों के खाते हैं, लेकिन बीते तीन माह से बैंक के सर्वर की कनेक्टिविटी खराब होने के कारण पैसे के लेन देन आदि कार्य ठप पड़े हुए हैं। जिसका खामियाजा आम जनता और पेंशनधारकों को उठाना पड़ रहा है। शूरवीर लाल, जयवीर सिंह, भारत सिंह चौहान, सेवाराम शाह आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि बैंक में बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा पेंशन आदि खाते संचालित हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन अपने खाते किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर करने पड़ेंगे। शाखा प्रबंधक विश्वराज तोमर ने बताया कि बैंक ने बीएसएनएल से इंटरनेट व कॉलिंग सेवा ली है, लेकिन बीएसएनएल की सेवा ठप होने की वजह से बैंक के सर्वर की कनेक्टिविटी बार-बार बाधित हो रही है। इस मामले को लेकर बीएसएनएल के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। खाताधारकों की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही दूसरी कंपनी से कनेक्टिविटी लेने की तैयारी की जा रही है।