{"_id":"69ad81ffa7f63526c007a032","slug":"congress-workers-expressed-anger-over-the-increase-in-the-price-of-cooking-gas-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118493-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रसोई गैस के दामों में बढ़ाने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रसोई गैस के दामों में बढ़ाने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
Sun, 08 Mar 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया आक्रोश
उत्तरकाशी। रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि यदि जल्द ही रसोई गैस के दामों को घटाया गया तो वह पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हनुमान चौक पर खाली गैस सिलेंडर लेकर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही रसोई गैस के धाम नहीं घटता है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन आक्रोश रैली निकालेगी। इस मौके पर कमल सिंह रावत, सुधीश पंवार, कनकपाल सिंह परमार, कविता जोगेला, शीशपाल पोखरियाल, सत्येंद्र सिंह, एकादशी देवी, मधु रावत, सूर्यबल्लभ नौटियाल, उत्तम सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।