फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress workers burned an effigy of the state government.

Uttarkashi News: कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Sat, 27 Dec 2025 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 27 Dec 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of the state government.
पुरोला/चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ और पुरोला नगर क्षेत्र में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित भाजपा नेताओं के नाम उजागर करने के साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

पुरोला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेंद्र रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित भाजपा नेताओं के नाम उजागर करने के साथ-साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की। भाजपा नेताओं की नैतिकता समाप्त हो चुकी है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, राजपाल रावत, गोपाल कैंतुरा, प्रशांत नेगी, संदीप रावत, जयेंद्र रावत मौजूद रहे। वहीं, चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम नाम आने पर उसका पुतला फूंका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed