{"_id":"580a48ec4f1c1b1030704ac7","slug":"congress-quirk-with-dalits-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दलितों के साथ किया छलावा : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दलितों के साथ किया छलावा : टम्टा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री विधानासभा का दलित स्वाभिमान सम्मेलन नागड़ी में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि दलित समाज का योगदान वर्षों से गौरवपूर्ण रहा है। दलित समाज ने इंसानों से लेकर देवताओं के अवतरण में अपना अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस ने दलितों का विकास करने के बजाए उनके साथ छलावा किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल, विधायक धनाल्टी महावीर रांगड़, पूर्व विधायक गोपाल रावत, विमला नौटियाल,जगवीर भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, जयवीर चौहान, विजय संतरी, शोभन प्रजापति, स्वराज विदान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन