फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress leader Sanjay announced to contest as an independent

कांग्रेस नेता संजय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Sun, 23 Jan 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Sanjay announced to contest as an independent
यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट की घोषणा होते ही बगावत खुलकर सामने आ गई है। टिकट के दावेदार कांग्रेस नेता संजय डोभाल ने अपने पदों से त्यागपत्र देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को टिकट देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को नागनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी संजय डोभाल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि केदार सिंह रावत के भाजपा में जाने के बाद उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को दोबारा खड़ा किया। पिछले विस चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे। क्षेत्र में उनकी मेहनत को दरकिनार कर प्रदेश नेतृत्व ने भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त व्यक्ति को टिकट दिया है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का एलान करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी, पूरण बिष्ट, अर्जुन अवस्थी, मनोज राणा, अरुण नौटियाल, नंद किशोर, रामव्यास नौटियाल आदि रहे।
विज्ञापन

समर्थन में कई ने अपने पदों से दिया इस्तीफा
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान करने वाले संजय डोभाल के पक्ष में कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पंवार, शहर अध्यक्ष पूरण बिष्ट, महिला ब्लाक अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ उजाली बिष्ट, ब्रह्मखाल रेशमा रावत, ब्लाक अध्यक्ष डुुंडा मनोज राणा, ओबीसी विभाग अध्यक्ष डुंडा अर्जुन अवस्थी, शहर अध्यक्ष कविता पंवार, जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी, जिला उपाध्यक्ष सुमन भट्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
जिस पार्टी के पीछे हम लोगों को लेकर गए थे। उस पार्टी ने हमें कहीं का नहीं रखा। अब जैसा लोग कहेंगे वैसा करेंगे। चुनाव जरूर लडू़ंगा। निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से यह जनता तय करेगी।

-संजय डोभाल
टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी नेता को मनाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी हाईकमान भी इसके लिए प्रयास करेगा।
-जगमोहन रावत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
प्रत्याशी दीपक बता चुके अपना बड़ा भाई
यमुनोत्री विस से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने चिन्यालीसौड़ की शंखनाद रैली में कांग्रेस नेता संजय डोभाल को अपना बड़ा भाई बताया था। बिजल्वाण ने कहा कि संजय उनके बड़े भाई हैं। उनसे वह आशीर्वाद जरूर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed