फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Committee will decide the eligible and ineligible for ration card

राशन कार्ड के लिए पात्र-अपात्र का कमेटी करेगी निर्णय

Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Committee will decide the eligible and ineligible for ration card
जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया है। ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान व नगर पंचायत स्तर पर अधिशासी अधिकारियों को कमेटी की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी विभाग का कहना है कि डीएम से संस्तुति मिलते ही राशन कार्ड शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब एक हजार कार्ड धारकों ने ही राशन कार्ड सरेंडर कराए हैं, जबकि पूर्ति विभाग के अनुसार जनपद में चार हजार से अधिक अपात्र राशन कार्ड हैं। लेकिन उपभोक्ता कार्डों को सरेंडर करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब विभाग ने राशन कार्डों की जांच के लिए कमेटियां गठित की हैं, जो गांव व नगर निकाय स्तर पर कार्डधारकों की आय आदि की जांच करेंगे। कमेटी जांच के बाद अपात्रों की संस्तुति करेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान व नगर निकाय स्तर पर अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता कमेटी गठित की गई है। ग्राम पंचायत की कमेेटी में पंचायत मंत्री व राजस्व उपनिरीक्षक भी शामिल होंगे, जबकि नगर निकाय की कमेटी में पूर्ति निरीक्षक व राजस्व उपनिरीक्षक शामिल होंगे। डीएसओ संतोष भट्ट ने बताया कि कमेटी संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है। संस्तुति मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed