Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Commission directed investigation on the harassment of women

महिला के उत्पीड़न पर आयोग ने दिए जांच के निर्देश

Tue, 16 Feb 2021 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Commission directed investigation on the harassment of women
क्षेत्र की एक महिला को पति द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किए जाने की शिकायत का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले में आयोग ने एसपी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर शीघ्र जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीड़िता ने राज्य महिला आयोग को लिखे पत्र में कहा कि 13 वर्ष पूर्व उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज से एक बंगाली मूल के व्यक्ति से हुआ था। 12 वर्षों तक वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहा। लेकिन कोई संतान न होने के कारण बीते एक वर्ष से उसका पति उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण कर रहा है। साथ ही उसे आत्महत्या करने के लिए भी उकसा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने मामले में एसपी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर दो मार्च से पूर्व मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इधर, थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर का कहना है कि पति-पत्नी के मामले का पुलिस निपटारा नहीं करती। ऐसे मामलों के लिए महिला हेल्पलाइन बनी हुई है। बताया कि महिला की शिकायत महिला हेल्पलाइन को भेज दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed