{"_id":"578e589b4f1c1ba87ac4b473","slug":"college-spokesman-lt-teaching-posts-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में प्रवक्ता, एलटी शिक्षकों के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों में प्रवक्ता, एलटी शिक्षकों के पद खाली
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइंका पुजारगांव और डुंडा में प्रवक्ता एवं एलटी शिक्षकों के कई पद रिक्त होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। पांच साल पहले उच्चीकृत पुजारगांव इंटर कालेज में तो अभी तक प्रवक्ता पदों का सृजन भी नहीं किया गया। अभिभावकों ने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे पुजारगांव निवासी ज्योतिराम सेमवाल, विक्रम सिंह, गीताराम, हरि प्रसाद, राजेश, हरीश नौटियाल, पातीराम, सुरेश, मुन्नी देवी, सोना देवी आदि ने बताया कि पांच साल पहले सरकार ने गांव के हाईस्कूल को उच्चीकृत कर इंटर कालेज बनाया था, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की नियुक्ति तो दूर पदों का सृजन तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
एलटी संवर्ग के शिक्षक ही इंटरमीडिएट के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय में शीघ्र प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, राइंका डुंडा में रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत एवं अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता और गणित, विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के एलटी शिक्षक पद लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों के अभाव में बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन कर किसी तरह कोर्स पूरा करना पड़ रहा है। पीटीए अध्यक्ष सुशील जोशी ने कहा कि कालेज में साढ़े चार सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षकों के अभाव में उनका भविष्य चौपट हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर अभिभावक आंदोलन करेंगे।
इंटर कालेजों में प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों की नियुक्ति मेरे स्तर से नहीं होती है। शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय भेजी गई है। निदेशालय स्तर से नियुक्ति होने पर ही विद्यालयों में शिक्षक पहुंच सकेंगे।
एलडी व्यास, मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी।