फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cluster center with facilities will open in Sankri

सांकरी में सुविधा युक्त कलस्टर सेंटर खुलेगा

Sun, 20 Mar 2022 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Cluster center with facilities will open in Sankri
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने केदार कांठा ट्रेक का भ्रमण कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि ट्रेक रूट को 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत विकसित किया जाएगा। साथ ही सांकरी में ट्रेकिंग कलस्टर योजना के तहत सभी सुविधाओं से लेस कलस्टर सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के पर्यटन स्थल केदार कांठा पहुंच कर पर्यटन सचिव जावलकर केदार कांठा ट्रेक की खूबसूरती को देखकर अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि केदार कांठा ट्रेक के बारे में केवल सुना ही था, आज देख भी लिया है। उन्होंने कहा कि केदार कांठा में वास्तव में प्रकृति ने अनूठी छठा बिखेरी हुई है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेक को विकसित करने हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। यहां 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। ट्रेकिंग कलस्टर योजना के तहत सांकरी में आधुनिक सुविधाओं से लेस कलस्टर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस कलस्टर सेंटर में पर्यटकों को वाई-फाई की सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। कलस्टर सेंटर के निर्माण के लिए राजस्व उप निरीक्षक को भूमि मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन सचिव ने यहां कार्य कर रहे ट्रेकिंग ऐजेंसियों के संचालकों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की जैव विविधता बची रहे, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस अवसर पर हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंनटेनिरिंग एसोसिएशन के सचिव चैन सिंह रावत ने पर्यटन सचिव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed