फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Children's Film Festival launched

बाल दिवस पर उत्तरकाशी में शुरू हुआ बाल फिल्म महोत्सव

Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Children's Film Festival launched
फिल्मों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास और स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से बाल दिवस पर बाल फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया गया। एक हफ्ते तक चलने वाले महोत्सव में कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम के साथ ही जिले के सभी ब्लाकों में छात्र-छात्राओं को बाल फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव में पहले दिन बच्चों को बाल फिल्म ‘द गोल’ दिखाई गई।
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष चौहान की पहल पर लगातार दूसरे साल भी बाल चित्र समिति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जनपद में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बाल दिवस पर डीएम चौहान के साथ ही बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर सुनील श्रीवास्तव तथा बाल चित्र समिति के सहायक वितरण अधिकारी देवराज ने महोत्सव का शुभारंभ किया। ।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बाल फिल्म महोत्सव 20 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कलक्ट्रेट ऑडिटोरियम के साथ ही जनपद के सभी ब्लाकों में बच्चों को बाल फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव में बाल फिल्म ‘द गोल’, ‘पीटनी का साबुन’, ‘गोरू’, ‘छू लेंगे आकाश’ आदि फिल्में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इस मौके पर सीएमओ डा.डीपी जोशी, एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं आकाश जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरमैन अजय पुरी, नागेंद्र थपलियाल, प्रताप बिष्ट, जयप्रकाश पंवार, शार्दुल गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed