फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chief Minister disappointed the public : Congress

मुख्यमंत्री ने किया जनता को निराश : कांग्रेस

Tue, 02 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister disappointed the public : Congress
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के यमुनाघाटी दौरे को निराशाजनक बताया है। ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र हित में कोई बड़ी घोषणा न करके जनता को निराश किया है। मंच पर बैठने को लेकर हुए हंगामे पर उन्होंने कहा कि सीएम के कार्यक्रम ने यमुनाघाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी भाजपा संगठन की गुटबाजी का शिकार हुए। इसीलिए संबोधन के दौरान प्रभारी मंत्री के हाथों से माइक छीना गया और कृषि मंत्री को दो शब्द भी नहीं बोलने दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की हैं, उन कार्यों के लिए गांव का प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सक्षम थे। वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, दिनेश चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव राजेश रावत, नगर अध्यक्ष आशीष रावत, सकल लाल, चैन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed