फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   'Chhani Abhiyan' starts from Khila Top Trek

खिला टॉप ट्रेक से ‘छानी अभियान’ शुरू

Thu, 08 Sep 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
'Chhani Abhiyan' starts from Khila Top Trek
राज्य में छानियों को पर्यटन से जोड़ने के ‘छानी अभियान’ की शुरुआत खिला टॉप ट्रेक से हुई। जाड़ी संस्थान की ओर से आयोजित अभियान में ट्रेकिंग के लिए पांच सदस्यीय दल जुगुल्डी गांव से खिला टॉप के लिए रवाना हुआ। दल छानियों में रहने वाले ग्रामीणों व ट्रेक के बारे में जानकारी जुटाएगा।
विज्ञापन

हिमालय पर्यावरण एवं जड़ी बूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी) के द्वारिका प्रसाद सेमवाल, रेणुका समिति के संदीप उनियाल, शैलेंद्र गोदियाल, राजीव व नितिन ने जुगुल्डी गांव से ट्रेकिंग शुरू की। करीब तीन किमी के सफर के बाद दल खिला टॉप पहुंचा। यहां ग्रामीणों की कई छानियां हैं। जुगुल्डी के ग्राम प्रधान अनिल पंवार के सहयोग से छानियों में रह रहे ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। सेमवाल ने कहा कि आज पलायन से खाली हो रहे गांवों, छानियों को पर्यटन से जोड़कर पलायन को रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से छानी अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें प्रकृति पर्यटन के इच्छुक लोग गांवों की ओर आएं और बुग्याल या पर्यटक स्थलों के आसपास निर्मित इन छानियों का महत्व समझें। बताया कि छानियां पर्यटन से जुड़ती हैं तो इससे ग्रामीणों की आजीविका भी बढ़ेगी। साथ ही छानियों के संरक्षित रहने से वन माफियाओं पर नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed