फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chardham Yatra: Traffic will be monitored with drones

चारधाम यात्रा : ड्रोन से की जाएगी ट्रैफिक की निगरानी

Tue, 07 May 2024 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 07 May 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra: Traffic will be monitored with drones
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा में इस बार भी गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे के संकरे स्थानों पर गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही होगी। वहीं ट्रैफिक की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के लिए डंडी-कंडी का नंबर सिस्टम से संचालन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर ऐसे छह रूट चिह्नित किए गए हैं। गंगनानी से झाला और स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी आदि जहां भी हाईवे संकरा है और ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, वहां पर गत वर्ष की तरह गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जाम न लगे इसके लिए इंटर सेप्टर व मोबाइल टीम भी तैनात की जाएगी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अत्यधिक भीड़ प्रबंधन के लिए डंडी-कंडी को नंबर सिस्टम से चलाया जाएगा। वहीं घोड़ा-खच्चरों की भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। सोनगाड़, हेल्गूगाड़, सुनगर, बंदरकोट व डाबरकोट आदि भूस्खलन जोन व ट्रैफिक जाम संभावित स्थलों के पास टूरिस्ट पुलिस असिस्टेंट बूथ की स्थापना की जाएगी, जिसमें दिन-रात पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इस मौके पर सीओ प्रशांत कुमार, टीआई राजेंद्र नाथ, मनोज असवाल, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा रूट को 2 सुपर जोन व 20 सेक्टर में बांटा
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जिले के यात्रा रूट को 2 सुपर जोन सहित 7 जोन व 20 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यात्रा के दौरान 2 सीओ, 8 निरीक्षक, 24 एसआई, 154 होमगार्ड, 250 पीआरडी के अतिरिक्त 1 कंपनी व 1 प्लाटून पीएसी, 6 सब टीम एसडीआरएफ व 6 फायर यूनिट तैनात रहेगी।

.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed