फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Char Dham insisted caught by

चार धाम यात्रा ने पकड़ा जोर

Fri, 23 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 23 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Char Dham insisted caught by
चारधाम - फोटो : demo

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा सितंबर में एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है। साथ ही यात्रा रूटों पर पसरा सन्नाटा भी धीरे-धीरे टूटने लगा है।

विज्ञापन


शनिवार को गंगोत्री धाम में 496 यात्री मां गंगा के दर्शन को पहुंचे, जबकि यमुनोत्री में 837 यात्री पहुंचे। यमुनोत्री धाम में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। अगस्त में जहां यमुनोत्री धाम में दो से तीन सौ यात्री प्रतिदिन पहुंच रहे थे, वहीं सितंबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर सात से नौ सौ तक प्रतिदिन हो गई है।

विज्ञापन


इसी तरह गंगोत्री धाम में भी यात्रा चरम पर पहुंच गई है। गंगोत्री धाम में भी पांच से सात सौ तक यात्री प्रतिदिन मां गंगा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच लंबे समय से यात्रा रूटों पर पसरा सन्नाटा भी धीरे-धीरे टूटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पर्यटन व्यवसाय भी ढर्रे पर लौटने लगा है। पिछले दिनों की यात्रा की सुस्ती के बीच पर्यटन व्यवसाय भी चौपट होकर रह गया था। सितंबर में इसको गति मिली है। शनिवार को दोपहर बाद उत्तरकाशी व आसपास इलाकों में जमकर बारिश होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed