फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Challenge to repair the pedestrian path of Yamunotri Dham

यमुनोत्री धाम का पैदल रास्ता दुरुस्त करना चुनौती

Thu, 16 Sep 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Challenge to repair the pedestrian path of Yamunotri Dham
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन से इस तरह बदहाल है मार्ग। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री धाम के पैदल रास्ते को जल्द दुुुरुस्त करना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। रास्ता भूस्खलन से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है, जिससे यहां पैदल आवाजाही जोखिम भरी होगी। यात्रा खुलने से बड़ी संख्या में यहां तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते चारधाम यात्रा करीब दो सालों से ठप है। तीर्थयात्रियों की आवाजाही बंद रहने से धामों की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं। यमुनोत्री धाम का पैदल रास्ता कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। पैदल रास्ते पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी होगी। अब यात्रा का समय भी मात्र एक माह रह गया है। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भिडियाली गाड़ के समीप, भैरव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त है। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, होटल व्यवसायी विशालमणि आदि ने प्रशासन से जल्द यमुनोत्री धाम व जानकीचट्टी में पर्याप्त सुविधाओं के साथ आवागमन के साधन दुरुस्त किए जाने की मांग की है। धाम में चिकित्सकों की तैनाती की मांग भी की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने जल्द सभी व्यवस्थाएं जुटाए जाने की बात कही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। धामों में सभी व्यवस्थाएं अतिशीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed