फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CDO listened to the problems of the villagers

Uttarkashi News: सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
CDO listened to the problems of the villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने पुरोला विकासखंड के मैराना गांव में ग्रामीणों से जन संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सीडीओ से राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छत लंबे समय से जीर्णशीर्ण स्थिति में होने की समस्या रखी। अभिभावकों का कहना था कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है। इस पर सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द ही मरम्मतीकरण के निर्देश दिए हैं।
मैराना गांव में सीडीओ एसएल सेमवाल ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इसमें ग्रामीणों ने शिक्षा स्वास्थ्य सहित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना आदि की समस्याओं को रखा। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मनरेगा और पीएम आवास योजना के गतिशील विकास कार्यों के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निगरानी सहित गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं कई समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। उसके बाद सीडीओ ने बागवान सुमित्रा चौहान के सेब के बागान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इन्होंने सेब नर्सरी बागवानी मिशन योजना का लाभ लेकर अपनी आजीविका मजबूत की है। उसी प्रकार गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना से अधिक से अधिक जोड़ा जाए। क्योंकि सेब से कई प्रकार की आय सृजित होते हैं।
विज्ञापन

साथ ही महिलाओं को डेरी विकास गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सीडीओ ने खलाड़ी (पुजेली) में स्यालिक राम नौटियाल के सेब बगीचे में विभिन्न प्रजाति के पौधों की जानकारी ली। इस मौके पर डीएचओ डीके तिवारी, बीडीओ सुरेश चौहान, पंकज राणा, ग्राम प्रधान मैराना सोबन लाल आदि मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed