फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cash missing from ATM, case registered

एटीएम मशीन से कैश गायब, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Cash missing from ATM, case registered
एसबीआई बड़ेथी के एटीएम से नकदी गायब हुई है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण संदिग्ध है। अंदेशा है कि एटीएम आपरेट करने की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के एसबीआई बड़ेथी एटीएम से नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। एटीएम में कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है। एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के धीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में धीरेंद्र ने बताया कि उनकी कंपनी हिताची पेंमेट सर्विसेज विभिन्न बैंकों के एटीएम का रखरखाव करती है। मशीनों में कैश डालने के लिए उनकी कंपनी ने एक अन्य कंपनी सीएमएस से अनुबंध किया है। इसी कंपनी द्वारा एसबीआई बड़ेथी के एटीएम में कैश डाला जाता है। धीरेंद्र ने बताया कि बीते 26 नवंबर को सीएमएस कंपनी के दो कर्मी एटीएम में पैसे डालने गए लेकिन मशीन नहीं खुली। इसपर 29 नवंबर को मशीन खोली गई। मशीन खोलने पर पता चला कि कुछ धनराशि गायब हुई है। धीरेंद्र ने बताया कि उपभोक्ताओं ने कितने पैसे मशीन से लिए हैं। इसका डाटा जुटाया जा रहा है। मशीन से कितनी धनराशि गायब हुई है, उपभोक्ताओं के डाटा मिलान के बाद स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी कमल किशोर लुंठी ने बताया कि उक्त कर्मी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। अंदेशा है कि एटीएम आपरेट की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed