फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   case file against 7 people

प्रधान समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Feb 2016 10:24 PM IST
नौगांव (उत्तरकाशी)
नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Mon, 22 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
अफीम की खेती के मामले में एसडीएम बड़कोट ने मताड़ी गांव के प्रधान मदन सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डीएम विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर जिले में अफीम की खेती को हतोत्साहित करने के लिए प्रत्येक तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। रविवार को एसडीएम बड़कोट राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में टास्क फोर्स की टीम ने गोडर पट्टी के गातू, मताड़ी, केवलगांव एवं खिर्मू में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान यहां बड़े पैमाने पर अफीम की खेती मिली। टीम ने खेतों में उगाई जा रही अफीम नष्ट करने के साथ ही राजस्व चौकी गातू में मताड़ी गांव के प्रधान मदन सिंह के साथ ही त्रेपन सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, सरदार सिंह, बचन सिंह एवं सूरत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया।

एसडीएम पांडेय ने बताया कि छापामारी में अफीम की पौध नष्ट करने के साथ ही कुछ पौधे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई से नशे की खेती करने वालों में हड़कंप मचा है। राजस्व विभाग द्वारा हर साल इस तरह का अभियान चलाए जाने के बावजूद क्षेत्र में अफीम की खेती होने से राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व पुलिस के लोग क्षेत्र से नदारद रहते हैं, इसलिए अफीम तस्कर बिचौलियों के माध्यम से ग्रामीणों को लालच देकर अफीम की खेती के लिए तैयार कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed