फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Car of Gujarati passengers collided on Rishikesh-Gangotri Highway, six injured

Uttarkashi News: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर गुजरात के यात्रियों की कार भिड़ी, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car of Gujarati passengers collided on Rishikesh-Gangotri Highway, six injured
कंडीसौड़ के पास हुई दुर्घटना, एक महिला यात्री रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडीसौड़(टिहरी)। ऋषिकेश से गंगोत्री-यमनोत्री की यात्रा पर जा रहे गुजरात के यात्रियों की कार की कंडीसौड़ में विपरीत दिशा से आ रहे लोडर से टक्कर हो गई। इस दौरान कार के एयर बैग खुलने से कार सवार लोग घायल हो गए। उनको सीएचसी कंडीसौड़ में भर्ती कराया गया, जबकि एक महिला को हाथ में फ्रैक्चर होने से हायर सेंटर भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। इसमें दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी कंडीसौड़ पहुंचाया। घायलों में शामिल चंपा बेन (55) के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जबकि गौडधान भाई (64), नारायण भाई (49), जालो बेन (40), सभी निवासी राजकोट गुजरात, टैक्सी चालक महावीर सिंह (40) निवासी नरेंद्रनगर टिहरी और लोडर चालक सुलेमान (39) निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed