फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   camp start

आरएसएस स्वयंसेवक ले रहे शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण

Tue, 05 Jan 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी। Updated Tue, 05 Jan 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षक वर्ग (आईटीसी) में स्वयं सेवकों को शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यमुना घाटी में राइंका नौगांव तथा गंगा घाटी में राइंका मानपुर में सात दिवसीय आईटीसी शिविर चल रहे हैं।
विज्ञापन


दौलतराम रवांल्टा इंटर कालेज नौगांव में चल रहे आरएसएस के सात दिवसीय आईटीसी शिविर में रवाईं घाटी के विभिन्न क्षेत्रों के युवक प्रतिभाग कर रहे हैं।

शिविर में इन युवकों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक जानकारियां भी दी जा रही है। आठ जनवरी को नगर में पथ संचलन के साथ शिविर का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन


शिविर आयोजन में आरएसएस के जिला कार्यवाह राम प्रसाद बिजल्वाण, बालकराम भट्ट, सुरेश रमोला, जिला प्रचारक चिरंजीव, विजय रावत, शमशेर रावत आदि की ओर से विशेष सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गंगा घाटी में आरएसएस का आईटीसी शिविर राइंका मानपुर में चल रहा है। मंगलवार को गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने स्वयंसेवकों से मुलाकात की।


शिविर में 44 स्वयं सेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्ग कार्यवाह अरविंद रावत ने बताया कि शिविर का समापन नौ जनवरी को होगा। शिविर आयोजन में विभाग प्रचारक नरेंद्र, मुख्य शिक्षक काशी प्रसाद, शिक्षक रमेश राणा, गीताराम पैन्यूली, मनदेव रावत आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed