{"_id":"f16778ed2af9b64a87ac75721ab49547","slug":"by-guest-teachers-start-gradual-anshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों ने किया क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों ने किया क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित हटाए गए अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों को बैक डेट में नियुक्तियां दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भटवाड़ी ब्लाक में अतिथि शिक्षकों की भर्ती को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 89 दिनों तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए अतिथि शिक्षक उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी तक उन्हें बहाल नहीं किया गया। पूर्व चेतावनी के अनुसार मंगलवार को हटाए गए अतिथि शिक्षक कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और उन्होंने बेमियादी धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोर्ट के स्टे के बावजूद उन्हें नियुक्ति देने के बजाय शिक्षा विभाग मनमाने ढंग से अपने चहेतों को बैक डेट में नियुक्तियां दे रहा है।
उन्होंने नियुक्ति मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर मनीषा सेमवाल, आशीष चौहान, मीनाक्षी बागड़ी, अनिरुद्ध, सुमित गुसाईं, मनीषा पंवार, ज्योति भट्ट, हिमांशु रतूड़ी, अनुज रतूड़ी, प्रवीण भट्ट, विंध्या प्रसाद, संजीव कुमार, अनवर हसन, आलोक कंसवाल आदि मौजूद रहे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी डिप्टी कलक्टर कमलेश मेहता मामले में विधिक राय लेने के बाद शीघ्र कार्रवाई की बात कह रहे हैं।