फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   businessman woried to decline in trevel.

यात्रा में गिरावट आने से कारोबारी चिंतित

Wed, 01 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 01 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन

आपदा के अतिशयोक्ति पूर्ण प्रचार के चलते चार धाम यात्रा में गिरावट आनी शुरू हो गई है। बुधवार को महज 2774 यात्री यमुनोत्री और 6072 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। अगस्त 2012 और जून 2013 की आपदा के बाद इस साल चार धाम यात्रा काफी हद तक पटरी पर लौट आई।

विज्ञापन


नौ मई को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बीते दिनों यहां चले तूफान और अतिवृष्टि से काफी नुकसान तो हुआ, लेकिन यात्रा व्यवस्था कतई प्रभावित नहीं हुई। यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू रहा, लेकिन आपदा में हुई तबाही के अतिशयोक्ति पूर्ण प्रचार तथा मीडिया चैनलों द्वारा खराब मौसम की आशंका जताए जाने से यात्रा की गति धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन


गंगोत्री-उडनकोल-केदारनाथ ट्रैक के लिए उत्तरकाशी पहुंचे पश्चिम बंगाल के मलय बनर्जी, प्रदीप चक्रवर्ती, अनिर्बन मजूमदार एवं अशोक सरकार ने बताया कि वहां मीडिया माध्यमों से आपदा के चलते चार धाम यात्रा बंद होने की जानकारी दी जा रही है। इससे चिंतित उनके परिजन फोन कर लौटने को कह रहे हैं, जबकि यहां सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती दिनों में तेजी से बढ़ रही यात्रा में अब स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद और तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन आपदा के दुष्प्रचार के चलते यात्रा धीमी पड़ती जा रही है। बुधवार को महज 2774 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 6072 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। रानाचट्टी के होटल व्यवसायी भरत सिंह राणा ने बताया कि उनके होटल में चार बुकिंग कैंसिल हो गई। यात्री आपदा की खबरों से भयभीत हो रहे हैं। यात्रा में गिरावट आने से तीर्थ पुरोहित एवं यात्रा कारोबारी चिंतित हैं।
उत्तरकाशी से सूर्यप्रकाश नौटियाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed