{"_id":"572b6afa4f1c1b61145cdc18","slug":"buses-now-run-from-joshiyada","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जोशियाड़ा से चलेंगी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जोशियाड़ा से चलेंगी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 05 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के दबाव के चलते बस संचालकों ने बस सेवाओं का संचालन तो शुरू कर दिया है, लेकिन बस अड्डा क्षेत्र में 15-20 बसों की अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्होंने सिर्फ जोशियाड़ा से ही बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ऐसे में सवारियों को बाजार से विभिन्न क्षेत्रों के लिए बस पकड़ने के लिए करीब दो किमी पैदल सफर तय कर जोशियाड़ा जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बता दें कि यात्रा सीजन में नगर क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जोशियाड़ा में बाढ़ सुरक्षा दीवार के पीछे बची खाली जगह पर बस पार्किंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
बस संचालक शौचालय, मूत्रालय, मोटर वर्कशॉप, होटल-ढाबे एवं सुविधाजनक पहुंच मार्ग आदि सुविधाएं जुटाए बगैर जोशियाड़ा में पार्किंग के विरोध में हैं। इसके चलते बुधवार को दोपहर बाद बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके चलते सवारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आम जनता की दिक्कत और प्रशासन के दबाव के चलते बस संचालकों ने बृहस्पतिवार को बस सेवाएं शुरू तो कर दीं, लेकिन अब वे सिर्फ जोशियाड़ा पार्किंग से ही सेवाएं संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बसों में यात्रा के लिए लोगों को जोशियाड़ा तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में भागीरथी में पानी बढ़ने पर मणिकर्णिका घाट वाले हिस्से से आवाजाही बंद होने पर लोगों को जोशियाड़ा मोटर पुल एवं केदारघाट झूला पुल होते हुए अस्थाई बस अड्डे तक पहुंचना पड़ेगा।
बस यातायात यूनियन के अध्यक्ष गबर सिंह असवाल का कहना है कि वे खाली बसें जोशियाड़ा पार्किंग में खड़ी करने को तैयार हैं, लेकिन नियमित रूट की 15 से 20 बसों को लीसा डिपो एवं जियोग्रिड वाल के पास से संचालित करने की अनुमति दी जानी चाहिए। अनुमति नहीं मिलने पर जोशियाड़ा से ही बसों का संचालन किया जाएगा।
यात्रा सीजन में नगर क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर जाम की समस्या को देखते हुए खाली बसें जोशियाड़ा में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। बस यूनियन को बारी आने पर नियमित रूट की दस बसें लीसा डिपो वाले हिस्से में खड़ा कर सवारियां भरने को कहा गया है। ताकि यात्रा सीजन में किसी तरह की समस्या न आए।
श्रीधर बाबू अद्दांकी, डीएम उत्तरकाशी।