फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   burnt one and a half million rupees electricity

पालिका बाड़ाहाट ने फूंकी पौने दो करोड़ की बिजली

Fri, 12 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
burnt one and a half million rupees electricity
चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले सरकारी विभागों से बकाया वसूली ऊर्जा निगम के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। स्थिति ये है कि सात से ज्यादा विभागों पर निगम का करीब साढ़े तीन करोड़ से अधिक का बकाया है, जिसमें सर्वाधिक बकाया नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी पर 1.84 करोड़ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित निगम का उत्तरकाशी डिवीजन भटवाड़ी, डुंडा एवं चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में करीब 40 सरकारी विभागों को बिजली मुहैया कराता है, लेकिन इन विभागों में कई ऐसे हैं जो बिजली बिलों का बकाया चुकता करने के मामले में लंबे समय से लापरवाह बने हुए हैं। चालू वित्त वर्ष में बकाया वसूली को निगम ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष की समाप्ति में केवल डेढ़ माह का समय शेष है।
विज्ञापन

किस पर कितना बकाया
विभाग - बकाया धनराशिनगर पालिका- 184 लाख
शिक्षा 101 लाख
स्वास्थ्य 18.89 लाख
वन विभाग 4.93 लाख
लोनिवि 4.46 लाख
पुलिस 1.93 लाख
पालिका से वसूली में रहा पेंच
पालिका से बिजली के बकाये की वसूली में एक बड़ा पेंच भी रहा है। पालिका उसकी भूमि पर निगम की परिसंपत्तियों का हवाला देकर बिल भुगतान से बचती है। परिसंपत्तियों के एवज में किराया मांगने से निगम के सुर भी धीमे पड़ जाते हैं। ईई मनोज गुसाईं का कहना है कि पालिका को सार्वजनिक परिसंपत्तियों का किराया मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों को अपने वार्षिक बजट में बकाये भुगतान का प्रावधान रखना चाहिए। सभी बकायेदार विभागों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बकाया न चुकाने पर विभागों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। -मनोज गुसाईं, ईई विद्युत।
कुछ समय पहले ही बकाया बिल में से 25 लाख जमा कराए गए हैं। अभी फाइनल बिल नहीं मिला है। मार्च में कुछ और बकाया धनराशि जमा करेंगे।
हयात सिंह रौतेला, ईओ नगर पालिका बाड़ाहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed