फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Buddha Jayanti was celebrated with great enthusiasm in Veerpur Dunda.

Uttarkashi News: वीरपूर डुंडा में धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा पर मनाई गई बुद्ध जयंती

Fri, 01 May 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 01 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Buddha Jayanti was celebrated with great enthusiasm in Veerpur Dunda.
उत्तरकाशी। बुद्ध पूर्णिमा पर जनपद में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डुंडा में बुद्ध जयंती हर्षोल्ला और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस दौरान बौद्ध अनुयायियों और स्थानीय लोगों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांताें को याद किया। शुक्रवार को हिमालयन बौद्ध संस्कृति संरक्षण एवं विकास समिति की ओर से डुंडा में बुद्ध पार्क पर बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायिय एकत्रित हुए। जिसके बाद उन्होंने डुंडा बाजार के विभिन्न जगहों पर बुद्ध के संदेश मैत्री, करुणा और शांति का प्रसार करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसके बाद शोभायात्रा पुन: बुद्ध पार्क पर पहुंची। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध की विशेष पूजा अर्चना कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान मुख्यवक्ता पूज्य भिक्षु भंते तिस्स गुप्त ने कहा कि भगवान बौद्ध के जीवन के बारे में बातया। कहा कि बुद्ध के संदेशों व शिक्षाओं से दुनियां में शांति का प्रसार होगा। कहा कि युद्ध से किसी का लाभ नहीं होता है। युद्ध से हारने वाले और मीटने वाले दोनों को दुख व वेदना का अनुभव होता है। इस दौरान हिमालयन बौद्ध संस्कृति संरक्षण एवं विकास समिति के लोगों ने हिमालय के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नेगी, चतर सिंह माथस, राम सिंह नेगी, सुनील नेगी, प्रदीप रावत, कनकपाल परमार, सुधीश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed