{"_id":"59173f784f1c1b1522852844","slug":"bsnl-generator-in-yamunotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल का जनरेटर चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल का जनरेटर चालू
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 13 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम में बीएसएनएल का जनरेेटर चालू कर दिया गया है। इससे धाम में बेहतर संचार सेवा की उम्मीद जगी है। हालांकि बिजली की अनियमित आपूर्ति अब भी समस्या बनी है, जिसके चलते होटलों व आश्रमों में ठहरे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि यमुनोत्री धाम में बिजली गुल रहने और जनरेटर खराब होने से संचार सेवा लगातार बाधित बनी हुई थी। इसके चलते यात्रियों को संचार सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले जनरेटर के खराब होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसके बाद बीएसएनएल हरकत में आया और यमुनोत्री धाम में लंबे समय से खराब पड़े जनरेटर को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही अब यमुनोत्री धाम में संचार सेवा बेहतर बनी है। यात्रियों को इसका लाभ भी मिलता दिखाई दे रहा है। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर प्रसाद उनियाल, तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल आदि ने कहा कि जनरेटर ठीक होने से संचार सेवा कुछ हद तक ठीक हुई है, लेकिन अनियमित बिजली आपूर्ति से दिक्कत बरकरार है।
विज्ञापन